फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान ने उजाड़ी अशोक वाटिका

Wed, 21 Oct 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/मोरना(ब्यूरो)।  इंदिरा कालोनी में शक्ति दल द्वारा चलाई जा रही रामलीला में सोमवार रात सुंदर कांड की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन



मंचन में हनुमान द्वारा लकनी, सुरसा आदि राक्षसों को मारा तो उन्होंने बताया कि सीता माता अशोक वाटिका में मिलेगी।  बाद में सीता की तलाश में हनुमान अशोक वाटिका को उजाड़ देते हैं। मंचन में पूर्व विधायक अशोक कंसल, सचिन सिंघल, विजय शुक्ला आदि ने आरती की।

अखिलेश पाल, प्रवीण, अक्षय वर्मा,  ओमपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर, जेपीएस पब्लिक स्कूल मोरना में रामलीला का मंचन किया गया। रावण का वध कर पुतले का दहन किया। जेपीएस पब्लिक स्कूल में दशहरा मनाया गया। इस अवसर पर रामलीला का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंश यादव, रोहित मलिक, लक्ष्मण, नीति, वंश वर्मा, हार्दिक, हंस राठी, आर्यन सहरावत, प्रिंस, आकाश, यक्षिका, शना, हंशिका, ने पात्रों के वेष धरकर अभिनय किया। श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध को सराहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें