फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: एसएसपी के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार, बोले 'ताकि मुसलमान से कुछ खरीद न ले कोई'

Thu, 18 Jul 2024 11:38 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर स्थित ढाबों और होटलों पर प्रोपराइटर व संचालकों के नाम लिखने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने हाईवे व नगर में आदेशों का पालन कराना शुरू कर दिया है। इस पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट कर पलटवार किया है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने हाईवे पर होटल, ढाबों या ठेले के मालिक को बोर्ड पर नाम लिखने का आदेश दिया था। इस पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए अभिषेक सिंह के आदेश पर तलख टिप्पणी की है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि एसएसपी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा की तैयारी के मद्देनजर बयान दिया था कि हाईवे के होटलों, ढाबों व ठेलों पर संचालकों के नाम लिखे जाएं। इसके बाद शहर में फल बेचने वाले कुछ ठेला संचालकों ने ठेलों पर नाम वाले पोस्टर चस्पा किए थे। 

असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आदेश के अनुसार अब हर खाने वाली दुकान या ठेले के मालिक को अपना नाम बोर्ड पर लगाना होगा, ताकि कोई कांवड़िया गलती से मुसलमान की दुकान से कुछ न खरीद ले। इसे दक्षिण अफ्रीका में अपारथाइड कहा जाता था और हिटलर की जर्मनी में इसका नाम जुडेनबोयकोट था। 

जनपद की सीमा पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी चेकपोस्ट से खतौली के भंगेला व बुढ़ाना, फुगाना, तितावी थानों की सीमा तक जिले में कांवड़ यात्रा का मार्ग 240 किमी है। हरिद्वार से आते समय हाईवे पर काफी होटल व ढाबे हैं। इनमें दूसरे समुदाय केे लोगों के भी ढाबे व होटल हैं, जिन पर प्रोपराइटर व उनके संचालकों के नाम लिखे हुए नहीं थे। इससे वहां कांवड़ियों के रुकने की संभावना बन रही थी।

इसी के चलते एसएसपी अभिषेक सिंह ने आदेश जारी किए है कि सभी होटल व ढाबों पर प्रोपराइटर व संचालकों के नाम अवश्य लिखे जाएं ताकि कोई भ्रम न बन सके।

एसएसपी के आदेश पर नई मंडी, छपार व पुरकाजी, मंसूरपुर व खतौली आदि थानों की पुलिस ने कार्रवाई शुरू करा दी। शहर में भी मीनाक्षी चौक के पास फल बेचने वाले लोगों के ठेलों पर नाम वाले पोस्टर चस्पा करा दिए हैं।
विज्ञापन

शिव चौक पर कंटीले तारों से की गई बैरिकेडिंग
कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने इस बार शिव चौक पर कंटीले तार लगाए हैं। सीओ व्योम बिंदल का कहना है कि एहतियात के तौर पर यह व्यवस्था की गई है। शहर में मुहर्रम के अधिकतर जुलूस शिव चौक से ही गुजरते हैं।

पुलिस ने इस बार मुहर्रम के लिए यहां कंटीले तारों की बेरिकेडिंग लगा दी गई। बुधवार को यहां से बड़ा जुलूस भी गुजरा। कांवड़ को लेकर भी पुलिस एहतियात बरत रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें