मोरना ब्लाक में सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को प्रमाण पत्र देते प्रदेश के राज्यमंत्री कप
- फोटो : KHATAULI
मोरना ब्लाक में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ
मोरना। ब्लाक कार्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।17 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से संपन्न कराया गया। चार जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि नवविवाहित 21 कन्याओं को कन्यादान के रूप में 35 हजार रुपये का चेक व दस हजार की वैवाहिक सामग्री बर्तन आदि सरकार की ओर से दिए जाते हैं। दांपत्य जीवन की सुखद कामना के लिए उन्होंने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने दूल्हों को जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प दिलाया। समारोह को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक कैप्टन प्रवीण कुमार, बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, शरद शमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रधान सत्येंद्र कुमार, प्रधान सुक्रमवीर, प्रधान संसार सिंह, सुधीर बालियान, नेमपाल प्रधान, अली मोहम्मद, विनोद शर्मा, वेदवीर आदि मौजूद रहे।