फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दतियाना में आर्य समाज का सम्मेलन का शुभारंभ

विज्ञापन
- मुजफ्फरनगर के दतियाना गांव में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में बेटियों को वैदिक साहित्य भेंट कर
विज्ञापन
छपार। गांव दतियाना में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ देवयज्ञ से हुआ। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि अभिभावक युवा पीढ़ी को संस्कारों और सदाचरण की संपत्ति दीजिए।
विज्ञापन


दतियाना गांव में आयोजित वार्षिकोत्सव में आर्य ने बेटियों को वैदिक साहित्य भेंट किया। उन्होंने कहा कि ऋषि दयानंद ने अस्पृश्यता और छुआछूत जैसी बुराइयों तथा कुरीतियों का उन्मूलन किया। स्वामी सत्यवेश ने कहा कि अंधविश्वास, पाखंड और ढोंग से परिवार को बचाये। यज्ञ, स्वाध्याय, सत्संग और योग भारत की संस्कृति है। अनुज शास्त्री, भजनोपदेशक ब्रह्मनन्द आर्य, उपेंद्र आर्य, प्रियंका आर्य जयपुर ने देशभक्ति और ईश्वर भक्ति के प्रेरक भजन सुनाए। यज्ञ ब्रह्म सुरेंद्र शास्त्री तथा यज्ञमान भोपाल सिंह रहे। इस अवसर पर संयोजक राजकुमार आर्य, प्रधान देवेंद्र आर्य, रमेश पाल, जगपाल आर्य, रणवीर सिंह आर्य, प्रमोद, सत्यव्रत आर्य, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें