फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कलाकारों ने सुनाए मोहम्मद रफी के नगमे

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेला श्रावणी छड़ियान में नगर पालिका की ओर कराया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मेला श्रावणी छड़ियान में नगर पालिका की ओर से याद ए रफी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने गायक मोहम्मद रफी के प्रसिद्ध गाने सुनाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उदघाटन पालिकाध्यक्ष हाजी शाहनवाज अली और सपा नेता बाबू मोहिब मलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। गायकी कार्यक्रम में आसपास जनपदों से आए कलाकारों ने अपनी आवाज में रफी के नगमे सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छिपी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में इरशाद अंसारी, संजय त्यागी, डाॅ. वसीम, आबिद कुरैशी, भूरा किशोर, अरशद गुड्डू, आयशा ने रफी के नगमों को अपनी आवाज देकर प्रशंसा बटोरी। कलाकारों को प्रतीक चिह्न भेंट कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अतिथि रिजवान ठेकेदार, हाजी सदाकत को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संयोजक सभासद डॉ़ हारुन, आस मोहम्मद, सद्दाम ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन परवेज गाजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें