संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। कस्बे में लाला खजान सिंह ललता प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राम भवन में संचालित दस दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग चिकित्सा शिविर का शनिवार को समापन किया गया। शिविर में अलग-अलग रोगों के सैकड़ों मरीजों का जांच कर उपचार किया गया।
शिविर आयोजक पूनम गोयल ने बताया कि शिविर में एक दिन नाड़ी परीक्षा कैंप व छह दिन ग्रामीण हैप्पीनेस कार्यक्रम और तीन दिन पंचकर्म उपचार के माध्यम से चिकित्सा की गई। उन्होंने बताया कि असाध्य रोगों की मसाज व शरीर पर तेल लगाकर विशेष चिकित्सा की गई। शिविर में सैकड़ों लोगों ने उपचार व चिकित्सा कराकर लाभ उठाया।
शिविर में डाॅ. अनुज टंडन, शरद गोयल, पूनम गोयल, भावना खुल्लर, अभिषेक बंसल, ललित सिंघल, दिनेश गोयल, योगेंद्र प्रताप आदि का सहयोग रहा। आर्ट ऑफ लिविंग टीम के रामानन्द शर्मा, बीना गोयल, लक्षित शर्मा, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।