पूर्व प्रधान के पति से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। ग्राम कैथोड़ा निवासी पूर्व प्रधान के पति व भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष से पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी पूर्व प्रधान के पति व भाकियू पदाधिकारी हाजी महबूब आलम को कॉल कर कुछ दिन पूर्व एक युवक द्वारा अपना नाम आशु टोपी बताते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर पूर्व प्रधान पति को देख लेने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना पुलिस ने बुधवार को गांव कैथोड़ा सोनू को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में रंगदारी मांगने की जानकारी दी। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।