फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर रहेगी तीन लाख लीटर दूध की व्यवस्था 

Tue, 05 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दूध - फोटो : getty images
विज्ञापन
 ईद के पर्व पर इस बार सीर के लिए दूध की कमी नहीं रहेगी। जिले में तीन लाख लीटर दूध की व्यवस्था की जा रही है। तीन सौ स्थानों पर दूध के काउंटर लगाए जाएंगे। दूध की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी विनीत कुमार ने दूध कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में पराग दूध डेयरी के उपप्रबंधक, अमूल, पारस, मदर डेयरी, मधुसूदन, नंदी, आनंदा, जीडी प्लस के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख डेयरियों के मालिक मौजूद रहे। अभिहीत अधिकारी ने कहा कि हमें आपूर्ति, गुणवत्ता और भंडारण का विशेष ध्यान रखना है।

पैक्ड दूध सप्लायर्स ने आश्वासन दिया कि मांग के अनुरूप अतिरिक्त दूध की व्यवस्था रहेगी। फुटकर विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि वह अत्यधिक गर्मी के मौसम के चलते दूध के भंडारण के लिए उपयुक्त फ्रीज की व्यवस्था कर ले। जिले में तीन लाख लीटर दूध की उपलब्धता और तीन सौ काउंटर पर वितरण करने की योजना तैयार की गई। पैक्ड दूध काउंटरों के साथ टैंकर से खुले स्टैंडर्ड दूध की बिक्री की जाएगी। काउंटरों पर खुदरा मूल्य पर ही दूध बिक्री करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें