फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के युवकों ने दिखाया दमखम 

Sun, 04 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना की भर्ती के पांचवें दिन युवाओं की भारी भीड़ स्टेडियम में पहुंची। सेना अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से अभ्यर्थियों से अलग खड़ी युवकों की भीड़ को स्टेडियम के आसपास से हटवाया। तलाशी के बाद युवाओं से दौड़ लगवाई। भर्ती में  रिजेक्ट होने वालों को काबू करने में  काफी दिक्कतें हो रहीं है।      
विज्ञापन

 
शहर में चल रही सेना की भर्ती के लिए रविवार को बुलंदशहर के अभ्यर्थियों को लगातार दूसरे दिन मौका मिला। जिसमें स्याना, शिकारपुर और खुर्जा के युवाओं को मौका दिया गया। शनिवार आधी रात से ठंड के बावजूद खुले आसमान के नीचे नेकर-बनियान में युवाओं ने पहुंचना शुरू कर दिया था। भर्ती के दौरान स्टेडियम के बाहर खड़ी युवकों की भीड़ को सेना अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से हटवाया।

तलाशी और नशा आदि की जांच के बाद अभ्यर्थियों को स्टेडियम के भीतर लिया गया। 400 मीटर के चार चक्कर लगाकर 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने में कई युवक रास्ते में गिर गए। रेस लगा रहे युवक गिरने वालों के ऊपर से ही गुजर गए। इस दौरान कई को चोट लगी। भर्ती में कुल 482 अभ्यर्थियों का ही चयन सेना के लिए हो पाया। भर्ती में रिजेक्ट होने वाले युवकों को काबू करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे युवक बाहर निकलते ही हंगामा काटना शुरू कर देते है। कई बार पुलिस को बाहर निकाले गए युवकों को लाठियां भांजकर दौड़ाना पड़ा।       
विज्ञापन


अधिकारियों ने सही खाना देने को कहा      
मुजफ्फरनगर। सेना भर्ती के लिए दूसरे जनपदों से आ रहे युवकों को ताजा और सही रेट पर खाना दिलाने की बात अधिकारियों ने कही है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड से भर्ती स्थल तक जाने वाले मार्गों पर खाने और चाय आदि की दुकानों और ठेले वालों से प्रशासन ने सही रेट पर सामान बेचने को कहा है। कहा है कि अभ्यर्थियों को ताजा और सही रेट पर खाना दें। गड़बड़ करने पर युवा बिफर सकते हैं और इससे झगड़े की संभावना बन जाती है।  
 
आज है हापुड़ का नंबर      
मुजफ्फरनगर। सेना भर्ती में आज हापुड़ के युवाओं को मौका मिलेगा। इसके लिए हापुड़ की गढमुक्तेश्वर, धौलाना और हापुड़ सदर के युवा भर्ती के लिए दौड़ लगाते नजर आएंगे। रविवार दोपहर से ही बुलंदशहर के अभ्यर्थियों ने जाना और हापुड़ के युवकों ने आना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें