फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन राज्यों से जुड़े हथियार तस्करी के तार, चार की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तीन राज्यों से जुड़े अवैध हथियारों की सप्लाई के मामले में पुलिस चार आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक 16 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। भोपा पुलिस पर आरोप लगाते हुए क्षेत्र के लोगों ने 15 अगस्त को थाने के घेराव का एलान किया है। उधर, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी का नाम संरक्षण में आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

हथियार तस्करी और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में अभी तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इनमें हथियार खरीदने और बेचने वाले युवक शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बिहार से हथियार खरीदते थे। इसके बाद यूपी और उत्तराखंड में सप्लाई की जाती थी। पंचायत चुनाव नजदीक आने के साथ सप्लाई को भी बढ़ाने की तैयारी थी। पुलिस का कहना है कि चार आरोपियों की तलाश है। इसके अलावा पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच चल रही है।
क्या था मामला
तीन अगस्त की रात भोपा पुलिस ने नन्हेड़ी रजबहे की पुलिया के पास से मुठभेड़ में 14 आरोपियों को अवैध शस्त्रों के साथ पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी फिरोज अंसारी उर्फ बंटी, आशु, गुरुमन ने पुलिस को बताया कि वे दूसरे प्रदेशों से कम कीमत पर पिस्टल खरीदते हैं और आसपास के क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। हम शुक्रताल मोरना निवासी अमित राठी के आदमी है और उसका पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। बयानों में आए नाम का इशारा भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी की तरफ माना गया। इसके बाद आरोपियों और राठी के समर्थन में भोकरहेड़ी में पंचायत बुलाई गई, जिसमें 15 अगस्त को गिरफ्तारी देने का एलान किया गया।
विज्ञापन

तीन अगस्त की रात इन्हें किया गिरफ्तार
- भोपा के पटोली निवासी फिरोज अंसारी उर्फ बंटी, रहमतपुर निवासी आशु उर्फ विक्रान्त, भोकरहेड़ी निवासी अमरीश कुमार, हार्दिक, अक्षय, भोपा निवासी केशव, बहूपुरा निवासी अमन, नई मंडी निवासी शक्तिनगर निवासी मोहित कुमार, मुनीम कॉलोनी निवासी संजीव कुमार, बेलड़ा निवासी रईसुद्दीन उर्फ भूरा, जौली निवासी गुरूमन सिंह, सलमान, रुड़की निवासी हर्ष कश्यप, छछरौली निवासी मोनू उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार किया गया था।
यह हुई बरामदगी
तीन अगस्त को छह अवैध पिस्टल, एक रिवाल्वर, पांच तमंचे, एक मस्कट, एक बंदूक, 30 जिंदा कारतूस, एक महेंद्रा थार (बिना नंबर), तीन बाइक और 46 हजार रुपये। पांच अगस्त को आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस, एक थार गाड़ी और 9330 रुपये बरामद किए गए थे। पांच अगस्त को सानिब, मोहम्मदपुर कन्धेला, फतेहपुर सहारनपुर और शादाब निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, हरिद्वार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें