फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उतरने लगा गंगा का पानी, उफनाई हिंडन और सोलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना/पुरकाजी/मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। खतरे के निशान से ऊपर बह रहा गंगा का पानी उतरने लगा है। लेकिन रामराज खादर क्षेत्र में परेशानी कम नहीं हुई। 25 से अधिक गांव प्रभावित हैं। बिजनौर जाने वाला मार्ग अभी नहीं खोला गया। उधर, सोलानी का पानी शुकदेव सेतु तक पहुंच गया। हिंडन नदी का पानी भी खेतों तक पहुंचकर मुश्किलें खड़ी कर रहा है।
विज्ञापन

सोलानी के पानी से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी खादर खेत्र के महाराजनगर, सिताबपुरी समेत अन्य गांवों में भरा हुआ है। शुकतीर्थ में मुख्य गंगा घाट, परिवर्तनशाला और शुकदेव सेतु तक पानी आ पहुंचा है। प्रशासन ने शुकदेव सेतु पर जेसीबी मशीन से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया। बाढ़ के पानी से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। चारे की फसल खराब हो गई है। एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह ने बताया कि जलस्तर कम होने लगा है। प्रशासन पूरी तरह निगाह बनाए हुए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
रास्तों पर बन गए हैं गड्ढे
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव रामनगर, रजगल्लापुर, रतनपुरी, शेरपुर नंगला, भदौला गांवों के रास्तों पर भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ। खेतों में करीब चार फीट पानी भर जाने से फसलें पानी में डूबी है। चारे की फसलें खराब होने लगी है। गांवों के रास्तों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शेरपुर जाने वाला रास्ता बंद, खंभा भी गिरा

पुरकाजी। गांव शेरपुर नगला में पानी के तेज बहाव से शुक्रवार को करीब 20 फीट रास्ता टूट गया था। ग्रामीणों ने सीमेंट के खंभे डालकर बामुश्किल अस्थायी रास्ता चालू किया गया था। लेकिन शनिवार को पानी के तेज बहाव में खंभे पानी में गिर जाने से रास्ता फिर बंद हो गया है। खादर क्षेत्र के ग्रामीण पोपेंद्र गुर्जर, राजू प्रजापति, डॉ. गुलशन कुमार, साधुराम, यादराम, अमित कुमार, संदीप, जॉनी, शेखर ने कहा कि नदी में अभी भी करीब 14 फीट पानी होने से नाव में बैठकर ही नदी पार करनी पड़ रही है। करीब दो किमी पैदल चलकर ही सोलानी नदी पर खड़ी नाव तक जाना पड़ रहा है।
हिंडन नदी का पानी खेतों में भरा
तितावी। हिंडन नदी का पानी खेतों में भर गया है। तितावी और आसपास के किसानों की फसलें पानी में डूब गई है। किसान सतेंद्र सिंह, सहदेव सिंह और जयराम का कहना है कि शनिवार को पानी बढ़ने से किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें