फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Award: ढोल-नगाड़ों संग हुआ बेटी का भव्य स्वागत, हाशमपुर गांव में चमका प्रीति के हौसले का अर्जुन पुरस्कार

Mon, 20 Jan 2025 01:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पैरालंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर दुनिया में भारत का डंका बजाने वाली प्रीति पाल अर्जुन पुरस्कार लेकर अपने गांव और फिर घर पहुंची। इस दाैरान ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों संग और फूल मालाओं संग प्रीति का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
पैरा एथलीट प्रीति पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरालंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर दुनिया में डंका बजाने वाली प्रीति पाल अर्जुन पुरस्कार के साथ हाशमपुर पहुंची। ग्रामीणों ने बिटिया को पलकों पर बैठा लिया। कारों के काफिले में स्वागत हुआ। मिठाई बांटी गई और ढोल बजाया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से किया सम्मानित
शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2024 के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में एथलीट प्रीति पाल को अर्जुन पुरस्कार दिया था। रविवार को प्रीति पाल परिजनों के साथ वाया मेरठ और मवाना होते पहले फिरोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की, इसके बाद हाशमपुर पहुंची। गांव पहुंचते ही परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों और डीजे की थाप पर जश्न मनाया गया।

Trending Videos

राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार लेतीं पैरा एथलीट प्रीति पाल - फोटो : अमर उजाला
फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में खुशी को लहर रही। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मीरापुर की रालोद विधायक मिथलेश पाल भी प्रीति पाल के घर पर पहुंची और अर्जुन पुरस्कार और पदक जीतने पर खुशी जताई। पिता अनिल पाल ने कहा कि पूरा क्षेत्र उनकी खुशी में शामिल हुआ है। यह उनके लिए गौरव की बात है।

उधर, हासमपुर के ग्राम प्रधान रवि कुमार ने कहा कि उन्हें व गांव के सभी लोगों को बेटी प्रीति पाल पर गर्व है। कार्यक्रम में प्रधान के अलावा गोलू गुर्जर,आदेश तंवर, विनोद पाल, पंकज तंवर, सुभाष शर्मा, विनोद कुमार आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Bijnor:  दो मुंह और तीन आंख वाले बछड़े को देखने उमड़े ग्रामीण, बना काैतुहल का विषय
विज्ञापन

पैरा एथलीट प्रीति पाल - फोटो : अमर उजाला
बेटी पर है गर्व
हासमपुर के ग्राम प्रधान रवि कुमार ने कहा कि उन्हें व गांव के सभी लोगों को बेटी प्रीति पाल पर गर्व है। कार्यक्रम में प्रधान के अलावा गोलू गुर्जर, आदेश तंवर, विनोद पाल, पंकज तंवर, सुभाष शर्मा, विनोद कुमार आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें