शाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी बालिका खिलाड़ी ने गांव प्रधान पर अश्लील इशारे करने व फब्ती कसने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गांव प्रधान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।
क्षेत्र के एक गांव की तीरंदाजी बालिका खिलाड़ी ने थाने पर तहरीर देते हुए कहा कि दो दिसंबर को वह अपने घेर में पशुओं को नहला रही थी। तभी प्रधान वहां आया और रास्ता नपवाने के बहाने उसके घेर के सामने खड़े होकर अश्लील इशारे कर फब्तियां कसने लगा। इससे पूर्व भी वह उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। उसने अपने पिता के सम्मान को बचाए रखने के लिए यह बात छुपाई रखी। दो दिसंबर की घटना के बाद अब मजबूर होकर उसने गांव प्रधान की हरकत को अपने पिता को बताया। जब उसके पिता ने गांव प्रधान को ऐसा करने से मना किया तो उसने उसके पिता के साथ गाली गलौज की और उसके भाई व पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
भाकियू नेता नूरा बालियान ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।