फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 298 : सांस लेने लायक नहीं हवा

विज्ञापन
भोपा मुजफ्फरनगर मार्ग पर कोहरे के दौरान जाते वाहन चालक-संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को एक्यूआई बढ़कर 298 पहुंच गया। इससे पहले 16 दिसंबर को एक्यूआई 293 रहा था। वातावरण में जमे धूल के कण मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण का स्तर लोगों की सेहत खराब कर रहा है। आंखों में जलन के अलावा सांस के रोगियों की समस्या भी बढ़ रही है। हृदय रोगियों के लिए भी मौसम चुनौती बन गया है। हवा की गुणवत्ता का खराब स्तर लगातार बना हुआ है। रविवार को दोपहर के समय धूप खिली लेकिन शाम होते-होते स्मॉग छाने लगा।
डॉक्टर कहते हैं कि ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं का ख्याल रखें। सांस-हृदय के बीमार विशेष सतर्कता बरतें। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। सिर, कान, गला और हाथ-पैर को ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें