फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति की साधारण सभा में बजट का अनुमोदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना। सहकारी गन्ना समिति रोहाना कला में सामान्य निकाय की साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी वर्ष 2022 -23 के लिए बजट का अनुमोदन सामान्य निकाय द्वारा किया गया। समिति की पूरक ऋण सीमा पास करने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। सामान्य निकाय के प्रतिनिधि मंडल को नैनो यूरिया के महत्व और इसके उपयोग की जानकारी दी गई ।
विज्ञापन

समिति के सदस्य कृषक को 25% की अनुदान पर कृषकों के लिए उपयोगी ह्यूम पाइप वितररित किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। सामान्य निकाय के प्रतिनिधि निर्वाचित / नामित होने के संशोधित प्रस्ताव को भी सर्व सम्मति से पारित किया गया। रोहाना कला के कृषक मनोज त्यागी एवं नित्यानंद त्यागी द्वारा बताया गया की वे दोनों नैनो यूरिया का प्रयोग कर रहे हैं और इसका बहुत ही अच्छा परिणाम गन्ने की फसल पर है। अध्यक्षता प्रवीण त्यागी ने की। जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार , सचिव एसपी सिंह ,आईपीएल चीनी मिल रोहाना कला के गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें