फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धर्म गुरुओं से बाल विवाह पर रोकथाम की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान धाम में धर्मगुरुओं के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से हनुमान धाम में धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन ने धर्मगुरुओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने धार्मिक स्थलों के माध्यम से समाज को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके विरुद्ध बने कानूनों के प्रति जागरूक करें। जनपद में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान आठ मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि बाल विवाह वह अपराध है, जिसमें लड़की की आयु 18 वर्ष से कम और लड़के की आयु 21 वर्ष से कम होने पर विवाह कराया जाता है। महिला कल्याण विभाग की सेंटर मैनेजर गजाला त्यागी ने कहा कि बाल विवाह से बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं नागरिकों को बाल विवाह न करने और इसके विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नीरज नारायण, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें