फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों से गन्ना सट्टा और सर्वे की जांच करने की अपील

विज्ञापन
दौराला - दौराला स्थित सहकारी गन्ना समिति में सट्टा सर्वे प्रदर्शन का शुभारंभ करते अध्यक्ष भूपेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड दौराला में मंगलवार को समिति स्तर पर सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। यह मेला 15 से 25 सितंबर तक चलेगा। भूपेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की कि वे मेले में पहुंचकर अपने गन्ने के सर्वे और सट्टे की जांच अवश्य करें।
विज्ञापन

सट्टे में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में संशोधन करा लें, ताकि गन्ना आपूर्ति के समय उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से अपने अभिलेखों की सही तरीके से जांच करने और किसी भी गलती की जानकारी समिति अधिकारियों को देने की बात कही। मेले में किसानों को सर्वे-सट्टा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने किसानों से मेले का लाभ उठाने और निर्धारित समय में अपने सट्टे का सत्यापन कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें