पुरकाजी/ छपार। होली और शब-ए-बरात पर्व को लेकर शनिवार को सीओ सदर ने पुरकाजी, छपार थाने में कस्बे और क्षेत्र वासियों की बैठक ली। उन्होंने सभी लोगों से प्यार और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
सीओ सदर हेमंत कुमार ने कहा कि दोनों पर्व एक ही दिन हैं। कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य न करे, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचती हो। उन्होंने होली पर्व पर शराब आदि का सेवन न करने व शराब पिलाकर हुड़दंग करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसी व्यक्ति ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर काजी मुफ़्ती तनमीक अहमद, भारत भूषण खुल्लर, नवीन राठी, मियां मुनीर, तारिक मियां आदि ने भी लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक में गोल्डी राठी, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, लताफत खान, प्रताप सिंह, नवीन त्यागी , धीरज त्यागी, नेपाल सिंह, पीयूष राणा, हाफिज मोहसिन, नफीस फरीदी, मेघराज प्रधान, ओम सिंह प्रधान, धीर सिंह, नीटू प्रधान, आजाद फरीदी, सुशील वर्मा, नवीन गोयल, लवी अग्रवाल, संजीव गोयल, रेवती रमन, नरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
छपार थाने में आयोजित बैठक में प्रधान बबलू उर्फ जुबैर त्यागी, आशू त्यागी, अरविंद लम्बरदार, जुल्फिकार उर्फ जुल्ला, परमात्मा शरण त्यागी, मोलाना हुसैन, शक्ति मोहन, बबलू त्यागी, संजय त्यागी, राजकुमार त्यागी, प्रदीप त्यागी, राहुल तेजलहेड़ा, तेजपाल पाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।