फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वाद के चक्कर में स्वास्थ्य को न गवाएं’

विज्ञापन
अपराजिता:- भोपा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नाटक का मंचन करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अपराजिता अभियान के तहत छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बेहतर खानपान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी भोपा डॉ. अन्नू चौधरी ने छात्राओं को बताया कि सर्द मौसम में छात्राएं अपने स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें। बेहतर स्वास्थ्य से ही हम अपना लक्ष्य पा सकते हैं। अपने आपको मानसिक रोगी न होने दें। छात्राओं को कई बीमारियों के लक्षण व उपचार की भी जानकारी दी गई। सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने कहा की बेटियां अपने अधिकार के प्रति जागरूक हों, साथ ही निडर रहें। इसी से वह आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कार्यक्रम में एसआई सीपी सिंह, महिला कांस्टेबल रेनू, शारदा, स्वास्थ्य कर्मी रोहित कुमार, रश्मि, अलका, संजू, सरेसो, अरविंद, अनुज आदि मौजूद रहे।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
अपराजिता कार्यक्रम में कक्षा आठ की छात्रा रौनक, काजल, निहारिका, सलोनी, निशा ने बेटी बचेगी तो देश बचेगा पर आधारित नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही अपने गीतों से कन्या भ्रूण हत्या, दहेज आदि कुरीतियों को समाज से उखाड़ फेंकने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें