फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अनुज हत्याकांड का खुलासा, दो बाल अपचारी सहित पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खानुपुर निवासी अनुज की हत्या एक किशोरी को फोटो वाली वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने के चलते योजनाबद्ध तरीके से की गई। युवक को किशोरी से मोबाइल पर बात कराकर कांवड़ देखने के बहाने बुलाया गया। किशोरी के प्रेमी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर चाकू से गोद कर हत्या की थी। पुलिस ने किशोरी, उसके प्रेमी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में किशोरी सहित दो बाल अपचारी हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि दो दिन पहले मंसूरपुर में खानुपुर निवासी अनुज की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। इस मामले में ग्राम दूधाहेड़ी निवासी अक्षय, अमन, दीपक, एक नाबालिग किशोरी व एक अन्य किशोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू, किशोरी व उसके प्रेमी के दो मोबाइल बरामद किए हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि मृतक अनुज व गिरफ्तार आरोपी अक्षय दोस्त थे। अक्षय का एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के फोटो अक्षय के मोबाइल में थे। अनुज को यह जानकारी थी। अनुज ने अक्षय का मोबाइल लेकर किशोरी के साथ वाले दोनों के फोटो अपने मोबाइल में खींच कर उनकी वीडियो बना ली थी और किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए उस पर मिलने आने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

परेशान होकर किशोरी ने यह बात अक्षय को बताई तो उसने किशोरी से अनुज को कांवड़ देखने के बहाने बुलाने को कहा। योजना बनाकर किशोरी से मोबाइल पर बात करा कर बुलवा लिया। किशोरी उसे हाईवे पर गुरुकुल स्कूल के पीछे बंद पड़े शराब के ठेके पर लेेकर पहुंची। वहां चारों आरोपियों ने उसे दबोच लिया और हत्या कर दी।
एसपी सिटी ने बताया कि किशोरी सहित पांचाें आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी इंटर तक शिक्षित हैं। किशोरी ने भी इस साल कक्षा 12 पास की है। मृतक के मोबाइल पर किशोरी की कॉल से घटना का खुलासा हुआ। गिरफ्तार तीन आरोपी अपने दोस्त अक्षय की दोस्ती निभाने के लिए हत्या में शामिल हो गए थे।
-
यह था मामला-
21 जुलाई को सुबह के समय हाईवे पर गुरुकुल स्कूल के पीछे बंद पड़े शराब के ठेके के पास एक युवक शव पड़ा मिला था। चाकू से गोद कर युवक की हत्या की गई थी, जिसकी पहचान खानुपुर निवासी अनुज के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें