नगर की अंसारी रोड पर हुए गड्ढों से परेशन नागरिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गड्ढों में तब्दील हुई अंसारी रोड, चलना मुश्किल
मुजफ्फरनगर। नगर की प्रमुख अंसारी रोड पर चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और उनमें हुआ जलभराव मुसीबत बन गया है। स्थानीय दुकानदारों के साथ ही मार्ग से गुजरने वाले राहगीर परेशान रहते हैं। वाहनों के गड्ढों में फंसने के कारण जाम के कारण अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं।
करीब आठ माह पहले सीवर लाइन कार्य पूरा होने के बाद जल निगम ने अंसारी रोड का निर्माण कार्य कराया था, लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही सड़क टूटने लगी। इस पर नगर पालिका ने जल निगम को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत कराने को कहा था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। वर्तमान में पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के बाद तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं।