फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर तोड़ी लोहे की जंजीर

विज्ञापन
शुकतीर्थ में गुरुकुल आश्रम में सरिया मोड़ते ब्रहमचारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। तीर्थनगरी स्थित गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में वार्षिक महोत्सव के कार्यक्रम में ब्रह्मचारियों ने यौगिक क्रियाओं का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लोहे के सरिये को मोड़ दिया। ब्रह्मचारियों ने रस्से पर योग के आसन करके दिखाते हुए मोटी लोहे की जंजीरों को तोड़कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ स्वामी आनंद वेश महाराज ने किया। कहा कि योग क्रियाओं की ताकत का लोहा विश्व ने भी माना है। यह सब हमारी भारतीय संस्कृति और संतों के तप और साधना का कमाल है, जिन्होंने भारत देश को अमूल्य ग्रंथ और यौगिक क्रियाएं प्रदान की हैं। हम सभी उनके आभारी हैं। हमारे देश का युवा अगर योगी हो जाए, तो उसके जीवन और समाज में कभी कुरीतियों, समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। युवा शक्ति देश का आधार है। इस दौरान ब्रह्मचारी हरजीत, कुणाल ने सरिया मोड़कर तालियां बटोरीं। वहीं सिद्धार्थ, आयुष, दीपक, गौरव, रिद्धांश, आदि ने रस्से पर आसन, मलखंब, स्तूप आदि क्रियाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान सत्यवीर आर्य सोनीपत, श्रदानंद सोनीपत, पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य प्रेम शंकर मिश्रा, तेजपाल आर्य, मनोज मिश्रा, विकास राठी, कमलकांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें