फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से मिले अंकित शर्मा के पिता

विज्ञापन
बुढ़ाना में विधायक से मुलाकात करते इटावा निवासी रविन्द्र शर्मा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
विधायक से मिले अंकित शर्मा के पिता
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली दंगे की भेंट चढ़े आईबी के सुरक्षा सहायक अंकित शर्मा के पिता क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक से मिले। उन्होंने विधायक से बेटे के नाम से गांव की सड़क का निर्माण करवाने तथा उनकी प्रतिमा लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव इटावा निवासी इंटेलीजेंस ब्यूरो में दिल्ली में तैनात रविंद्र शर्मा का बेटा अंकित शर्मा (25) भी आईबी में सुरक्षा सहायक के पद पर तैनात था। उनका परिवार दिल्ली के खजूरी में रहता है। 25 फरवरी को शाम करीब पांच बजे वह कॉलोनी का माहौल देखने के लिए घर से बाहर गया था। घर से 100 मीटर की दूरी पर ही वह दिल्ली के दंगे की भेंट चढ़ गया। उपद्रवियों ने उसकी हत्या कर शव को वही नाले में फेंक दिया था। 26 फरवरी को एक महिला की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने नाले से तीन शव बाहर निकाले थे, जिनमें एक शव अंकित शर्मा का भी था। 27 फरवरी को अंकित शर्मा का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव इटावा में आया। गमगीन माहौल में अंकित का अंतिम संस्कार हुआ था। बेटे के नाम से सड़क का निर्माण करवाने तथा उनकी प्रतिमा लगवाने की मांग को लेकर रविंद्र शर्मा विधायक उमेश मलिक से मिले। विधायक ने आश्वासन देते हुए कहां कि जल्दी ही अंकित शर्मा के नाम से इटावा गांव से मेरठ-करनाल हाईवे तक ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने उनके नाम से गेट बनवाने व प्रतिमा लगवाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर मोनू मलिक, अंकुश राठी, विनीत शर्मा, संजय शर्मा, लक्ष्मण मलिक व शुभम शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें