मुजफ्फरनगर के छपार के खाद व्यापारी सतीश त्यागी की हत्या मामले में कुख्यात अनिल दुजाना की शनिवार को एसीजेएम प्रथम के यहां तारीख थी। तारीख के चलते पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही कचहरी परिसर में चेकिंग अभियान चलाया।
अधिकारियों ने बांदा जेल से पुलिस सुरक्षा में लाए गए अनिल दुजाना की कोर्ट में पेशी कराई। इस दौरान एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने कचहरी परिसर में एसओ सिविल लाइन चंद्रकिरण यादव, एसओ महिला थाना सीमा यादव आदि को साथ लेकर चेकिंग की।
इस दौरान कचहरी में घूम रहे संदिग्धों की तलाशी कराई। कई जगहों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी चेक किया गया। अभियान के दौरान पूरे कचहरी परिसर में हड़कंप मचा रहा।
करीब एक घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया गया।