फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा व्यापारियों ने इंस्पेक्टर को घेरा

विज्ञापन
खतौली में कोतवाल का घेराव करते हुए व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खफा व्यापारियों ने इंस्पेक्टर को घेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। डग्गामार बस खड़ी करने से मना करने पर एक व्यापारी के साथ परिचालक द्वारा की गई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। बुधवार को व्यापारियों ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर का घेराव करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

जानसठ तिराहे पर डग्गामार वाहनों का बोलबाला है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। डग्गामार वाहनों के चालक-परिचालकों के साथ आए दिन व्यापारियों की तीखी नोकझोंक होती रहती है। गत दिवस वृद्ध व्यापारी हितेष कुमार के साथ डग्गामार बस के परिचालक व हेल्पर ने मारपीट कर दी थी। तहरीर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात से नाराज भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल के नेतृत्व में व्यापारियों ने थाने में पहुंचकर इंस्पेक्टर एचएन सिंह का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घेराव करने वालों में नगराध्यक्ष रवि ग्रोवर, गौरी शंकर गौरी, ऋषभ जैन, पुनीत अरोरा, राकेश, मोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें