फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर हत्याकांड खुलासा न होने से आक्रोश भड़का

Mon, 17 Dec 2018 12:25 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइनेंसर की शोकसभा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में फाइनेंसर नीरज चौहान हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर शोकसभा में वक्ताओं ने पुलिस के प्रति आक्रोश जताया। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन को हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हत्याकांड का पांच दिन में खुलासा नहीं हुआ तो, क्षेत्र में सर्वसमाज के लोगों की महापंचायत की जाएगी। महापंचायत में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की घोषणा होगी।
विज्ञापन


गणेश गार्डन में रविवार को फाइनेंसर नीरज चौहान की शोकसभा आयोजित की गई। परिवार के लोगों के अलावा समाज व अन्य समाज के लोगों ने भी फाइनेंसर की हत्या को लेकर गहरा दुख प्रकट करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि फाइनेंसर नीरज चौहान की हत्या नौ दिसंबर की गई थी। नीरज चौहान की हत्या को लेकर 8 दिन का समय बीत चुका है। इसके बावजूद पुलिस अभी तक नीरज चौहान के हत्यारों को पकड़ नहीं सकी है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर वक्ताओं ने पुलिस के प्रति आक्रोश प्रकट किया। शोकसभा में आक्रोशित वक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर कहा कि पुलिस प्रशासन को वे पांच दिन का समय देते हैं। अगर इन पांच दिनों में हत्यारे नहीं पकड़े गए तो क्षेत्र में सर्वसमाज की एक महापंचायत होगी।
विज्ञापन


पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई क्लू
खतौली। पुलिस के लिए फाइनेंसर नीरज चौहान हत्याकांड का खुलासा करना गले की हड्डी बन गया है। पुलिस को अभी तक इस वारदात में कोई ठोस क्लू हाथ नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस अधिकारी लगातार इस बात का दावा जरूर करते हैं कि हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस को उम्मीद जगी थी कि मृतक के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे हत्यारों तक पहुंचने में मददगार साबित होंगे।

जांच पड़ताल करने पर पता चला कि कैमरे की डीबीआर 13 नवंबर से बंद पड़ी है। इसके बाद मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की गई। मोबाइल का लॉक कंपनी से खुलवाया गया तो उससे भी पुलिस को मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद कारोबार से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर उनसे भी कोई ठोस क्लू नहीं मिल सका। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच टीम को इस हत्याकांड खुलासा में लगाया।

क्राइम ब्रांच टीम उसी दिन से हत्यारों का पता लगाने में जुटी है। आठ दिन का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस टीम हत्याकांड का खुलासा करने को दिनरात जुटी हुई है। फाइनेंसर नीरज चौहान के असली हत्यारे पकड़ में आते ही शीघ्र हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएग - संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें