चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर लंगर
मुजफ्फरनगर। पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति ने माता गुजर कौर एवं चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर शिव मूर्ति पर चाय एवं बिस्कुट, पकौडे़, मट्ठी का लंगर लगाया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने पहुंचकर शहीदों को याद किया।
शहादत के इस कार्यक्रम मे माता गुजर कौर एवं चार साहिबजादों की शहीदी को डॉ प्रीतपाल सिंह, सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, ज्ञानी गुरुबचन सिंह बांगा, राहुल वर्मा, ज्ञानी सुरजीत सिंह, सुभाष साहनी, कपिश वाधवा, सरदार निशु सिंह बांगा, मनीष मखीजा, केशव झांब, सेवा ज्योति फाउंडेशन चेयरमैन जगप्रीत सिंह छाबड़ा, कुलबीर सिंह ग्रोवर, प्रभुदयाल सिंह मलिक, गजेंद्रपाल सिंह भाटिया, सरदार कुलदीप सिंह भट्टी, सरदार संता सिंह हंसपाल आदि संगतों ने पहुंचकर सेवा की।