फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आनंद प्रकाश बने बसपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का शीर्ष नेतृत्व संगठन में लगातार फेरबदल कर रहा है। पुष्पांकर पाल को हटाकर अब पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव के रहने वाले आनंद प्रकाश की ताजपोशी की गई। पिछले एक साल में जिलाध्यक्ष पद पर तीसरे चेहरे को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

मंडल कॉर्डिनेटर सतीश रवि के जिलाध्यक्ष पद पर लंबे कार्यकाल के बाद करीब एक साल पहले रविंद्र गौतम की ताजपोशी की गई थी। पांच माह बाद ही उनके स्थान पर पुष्पांकर पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा ने एकाएक अब सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। पुष्पांकर पाल की जगह आनंद प्रकाश की ताजपोशी की गई। करीब पांच साल से संगठन में विभिन्न दायित्व संभाल रहे हैं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश का महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। संगठन को मजबूत कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर मंडल कॉर्डिनेटर सतीश रवि, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पुष्पांकर पाल, प्रेमचंद गौतम, आजाद मावी, सुशील शर्मा, इरशाद त्यागी, कुलदीप प्रधान, इजहार प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें