फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार क्यूसेक पानी वाले तालाब बनेंगे अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में 10 हजार क्यूसेक से अधिक पानी वाले 75 तालाबों को अमृत सरोवर योजना में शामिल किया गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कुल 150 तालाबों में कार्य होगा।
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना में जिले के सभी बड़े तालाब शामिल किए गए है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले के सभी नौ ब्लाकों के 150 तालाबों का चयन किया गया है, इनमें 75 तालाबों को अमृत सरोवर योजना में चुना गया है। अमृत सरोवर योजना में वही तालाब शामिल किए गए हैं, जिनमें दस हजार क्यूसेक पानी की क्षमता है। तालाबों के माध्यम से जल संरक्षण और जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और भूगर्भ जल में व्यापक वृद्धि होगी।
अमृत सरोवर योजना में 53 तालाब ऐसे हैं जिनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। 22 तालाब ऐसे हैं जिनके कार्य अधूरे पड़े है जो इस योजना में पूरे किए जाएंगे। तालाबों में पांच से छह लाख मनरेगा से और बाकी ग्राम पंचायत से लगाया जाएगा। 15 अगस्त 2023 तक जिले के सभी तालाबों में जीर्णोद्धार के कार्य होंगे।
विज्ञापन

अमृत सरोवर का हो गया है चयन
पीडी प्रमोद यादव ने बताया कि अमृत सरोवर योजना में 10 हजार क्यूसेक पानी की क्षमता वाले 75 तालाबों का चयन कर लिया गया है। इस सत्र में 150 तालाबों को चिह्नित किया गया है। इन सभी के खर्च का अलग-अलग स्टीमेट तैयार किया गया है। मनरेगा के अंतर्गत सभी तालाबों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें