बुढ़ाना में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में योग करती महिलाऐं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लॉकडाउन के बीच अपने-अपने घरों में किया योग
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। देश में कोरोना महामारी के संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन नहीं हुआ। रविवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। इस कारण कस्बा व देहात में लोगों ने अपने घरों में योग किया।
एसडीएम कुमार भूपेंद्र व तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने-अपने बंगले पर योग किया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी को बीमारियों से बचने के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। बीडीओ सुभाष चंद ने पत्नी व बच्चों के साथ कार्यालय परिसर में योग किया। इस दौरान भाजपा नेता राजेश संगल के अलावा तीन-चार लोग मौजूद रहे। देहात में भी अधिकतर ग्रामीणों ने बच्चों के साथ घर में योग किया। कुछ ग्रामीणों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अपने-अपने गांव के मंदिर व स्कूल में योगाभ्यास किया।