मोरना। कस्बे में राघव यूथ क्लब की ओर से राष्ट्रीय एकता और सद्भावना विषय पर सुलेख, निबंध, पोस्टर, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, मेहंदी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अमित कुमार व निबंध प्रतियोगिता में वंश प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षाविद् ऋषिपाल सिंह ने किया। वासु, प्रिस ,शिवम, आर्यन, विनीत, कार्तिक, रिहान, आयान ने सरस्वती वंदना व सरस्वती गान प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल के आधार भाषण प्रतियोगिता में अमित कुमार, वंश वर्मा, मन, नृत्य कला में यश व सुहैब, अनुज व रूद्रांश, सुहैल, सुलेख में कृष्णा शर्मा, वंश प्रजापति, मोहम्मद हुसैन, निबंध में वंश वर्मा, मन, मानव सिंह व सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में आर्य, रोहित, सौरभ व देवांश, वंश पोस्टर में तकी, नजर हुसैन, सामिक, मेहंदी में अजरा व अनम, यशिका व कामनी, गुलसबा व नैना क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। मीरापुर विधायक मिथलेश पाल ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि छात्रों को अपना लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी चाहिए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, विनोद कुमार शर्मा, सुप्रिया पाल, क्लब अध्यक्ष दीपांशु शर्मा, निर्देशक प्रियांशु शर्मा मौजूद रहे।