खतौली। गांव भैंसी में विद्युत मीटर घर के बाहर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन समझाने बाद में विद्युत विभाग की टीम ने मकानों के बाहर मीटर लगाने का काम शुरू करते हुए प्रधान अमित अहलावत के मकान के बाहर मीटर लगाया गया।
गांव भैसी में सोमवार से विद्युत मीटर घरों के बाहर लगाने का काम शुरू किया जाना था। लेकिन बुधवार को विद्युत विभाग के जेई के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। विद्युत विभाग की टीम ने जब मीटर मकान के बाहर लगाने की बात की तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू करते हुए विद्युत विभाग की टीम का विरोध शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को फिर से विद्युत विभाग की टीम मीटर मकानाें के बाहर लगाने के लिए पहुंची। ग्रामीणों ने फिर से विरोध किया, लेकिन ग्राम प्रधान अमित अहलावत ने अपने मकान से मीटर बाहर लगाने का काम शुरू कराया।
एक्सईएन सोनम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने विद्युत मीटर घरों के बाहर लगाने का विरोध किया, लेकिन ग्राम प्रधान ने अपने मकान के बाहर मीटर लगवा लिया है। गांव के अन्य लोगों से भी मीटर मकानों के बाहर लगाने की अपील की गई है।