फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में रहकर मनाई आंबेडकर जयंती

विज्ञापन
बुढ़ाना में डॉ. भीवराम अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण करते उनके समर्थक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
घरों में रहकर मनाई आंबेडकर जयंती
विज्ञापन

बुढ़ाना। संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती लोगों ने अपने-अपने घरों में मनाई। उनकी चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके सभी समर्थकों ने उन्हें गरीबों का मसीहा व समाज सुधारक बताया। कस्बा व देहात में उनके सभी समर्थकों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया। डॉ. राजीव कुमार, शिवराज सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजेश संगल, अभिषेक संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरकाजी में भी देश में कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के कारण बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती इस बार घरों में ही मनाई गई। इस मौके पर लोगों द्वारा अपने घरों में बाबा साहेब के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांव हरिनगर के ग्राम प्रधान नेपाल सिंह, गांव खेड़की के ग्राम प्रधान पुत्र संजू कर्णवाल, बीजेपी नेता डाक्टर ओपी गौतम ने बताया कि लॉक डाउन के चलते इस बार घरों पर ही सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया है। इसके अलावा गांव कस्बे सहित फलोदा, भूराहेड़ी, भैसानी आदि में भी घरों पर ही बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें