फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केआरके के इस्राइल के समर्थन में ट्वीट पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। ट्वीटर पर इस्राइल और इस्राइली प्रधानमंत्री की तारीफ कर फिल्म प्रोड्यूसर कमाल आर खान मुस्लिम समाज के निशाने पर आ गए हैं। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उस पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
विज्ञापन

इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच जारी लड़ाई को लेकर दुनियाभर के मुसलमानों में बेचैनी है। फिलिस्तीन में मुसलमानों की आस्था के केंद्र मस्जिद-ए-अक्सा (बेतुल मुकद्दस) मौजूद हैं। इस्राइल पूरी तरह फिलिस्तीन और बेतुल मुकद्दस को कब्जे में लेकर अपना धार्मिक स्थल बनाना चाहता है। जिसको लेकर दुनियाभर के मुसलमान इस्राइल के खिलाफ हैं। भारत के मुस्लिमों में भी इस्राइल के रवैये को लेकर कड़ी नाराजगी है।
इस बीच देवबंद क्षेत्र के गांव सांपला निवासी फिल्म प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने इस्राइल और इस्राइली प्रधानमंत्री को अपनी पसंद बताया। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मुस्लिम समाज में रोष उत्पन्न हो गया। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य चुने गए माजिद अली का भी जिक्र किया जा रहा है। माजिद अली को कमाल का भाई बताया है। इस संबंध में माजिद अली का कहना है कि उनका पिछले तीन साल से कमाल से संपर्क नहीं है। उन्हें उनके ट्वीट के बारे में भी जानकारी नहीं है। वहीं, कमाल आर खान से भी इस मामले में संपर्क नहीं हुआ। बताया वह इस समय दुबई में हैं।
विज्ञापन

ट्वीट में ये लिखा
जो कुछ चल रहा है और जो भी होगा परंतु इस्राइल एवं इस्राइली प्रधानमंत्री मुझे पसंद हैं।
कमाल खान की हरकत जालिमों का बढ़ावा देने वाली: उलमा
देवबंद। मदरसा जामिया हुसैनिया के सदर मुदर्रिस मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी का कहना है कि कमाल खान की यह हरकत जालिम और जुल्म की हिमायत करना है और साथ ही यह पीड़ितों को ओर दुख पहुंचाने वाला है। कहा कि कमाल खान जामिलों को पसंद कर उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं। अगर वे साथ नहीं दे सकते तो इस तरह की हरकतें भी न करें। फतवा आनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि मस्जिद-ए-अकसा की हिफाजत करना दुनिया के हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। जालिमों का साथ देना सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें