फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान : इस टीके है जान... जब से लगवाया, बढ़ा आत्मविश्वास

विज्ञापन
चमन लाल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण चल रहा है। दोनों डोज लगवा चुके बुजुर्गों का कहना है कि इस टीके में जान है। जब से टीका लगवाया है, उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है। शरीर में स्फूर्ति महसूस हो रही है।
विज्ञापन

खतौली निवासी चमन लाल सेठी (76) का कहना है कि वह दोनों डोज लगवा चुके हैं। बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं, पहले से ज्यादा अपना काम करते हैं। आत्मबल भी बढ़ा है। मास्टर सत्येंद्र आर्य (77) का कहना है कि टीकाकरण के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। मन में उत्साह बढ़ गया है। मौसमी बीमारियों से भी उनका बचाव हो गया है। डोज लगने के बाद हिम्मत बढ़ी है।
हाजी महबूब अंसारी (60) का कहना है कि उन्होंने कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगवाई है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। रतनपुरी निवासी बुजुर्ग महिला राजबाला वर्मा का कहना है कि टीकाकरण के बाद वह अपने खुद को मजबूत महसूस करती हैं। टीकाकरण के बाद से उन्हें सांस उखड़ने की समस्या जरूर कम हुई है।
विज्ञापन

30 प्रतिशत तक पहुंचा बच्चों का टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शरण सिंह ने बताया कि 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण 30 प्रतिशत पर पहुंच गया है। शनिवार को 3957 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
अनुष्का बोली, टीचर ने बताया कोई खतरा नहीं
जिला चिकित्सालय के आयुष भवन में टीकाकरण कराने पहुंची अनुष्का ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों ने जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि इस टीके से कोई नुकसान नहीं, बल्कि यह इम्यूनिटी को बढ़ाने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें