फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद-गंगोह मार्ग के निर्माण में अनियमित्ता बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद-गंगोह मार्ग के निर्माण में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। साहित्य व सामाजिक संस्था नजर ने डीएम को पत्र भेजकर देवबंद-गंगोह बाइपास निर्माण को लेकर शिकायत की है। आरोप है कि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। साथ ही इसमें अनदेखी भी की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को डीएम को भेजे गए पत्र में संस्था अध्यक्ष नजम उस्मानी ने कहा की मोहल्ला सराय मालियान से लेकर असगरिया मदरसे तक बनने वाली सड़क का निर्माण मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। सड़क को उखाड़ कर बनाने की बजाए पुरानी सड़क पर माल डाल दिया गया। इतना ही नहीं सड़क पर एक स्थान पर करीब एक माह से पानी की पाइप लाइन टूटी हुई थी। उसे ठीक कराए बिना ही सड़क निर्माण कर दिया गया। नजम उस्मानी ने पत्र में शहर के एकमात्र इंदिरा पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। दोनों मामलों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें