फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: उत्तराखंड में यूपी के छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप, राकेश टिकैत का देहरादून में पंचायत का एलान

Thu, 26 Mar 2026 05:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या के बाद राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में यूपी के छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया और तीन अप्रैल को देहरादून में पंचायत की घोषणा की।

विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत् - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों से मिलने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया और तीन अप्रैल को देहरादून में पंचायत करने की घोषणा की।

विज्ञापन


परिजनों को दी सांत्वना
दिव्यांशु जटराणा की हत्या के बाद अथाई गांव पहुंचे राकेश टिकैत ने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के लोग हमेशा उत्तराखंड को अपना परिवार मानते रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ पुलिस के 420 धुरंधरों को दिखाई गई ‘धुरंधर-2’ फिल्म, बोले-काफी सीखने को मिला, गरमाई सियासत  

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप
टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड में यूपी के छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि कई लोग लंबे समय से हॉस्टल में रह रहे हैं और बाहर से आने वाले छात्रों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जाता।

तीन अप्रैल को होगी पंचायत
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर तीन अप्रैल को देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत में छात्रों की सुरक्षा और न्याय की मांग उठाई जाएगी।

क्या है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर निवासी बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराणा की सोमवार रात कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें