फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्लॉट बेचने के नाम पर 11.10 लाख ठगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 11 लाख 10 हजार रुपये लेने और बाद में उसी प्लॉट का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने और रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी अफरोज ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जून 2022 में गांव चितौड़ा निवासी सादा उर्फ शहजाद और शमा हैदर उसके पास आए थे। दोनों ने गांव चितौड़ा में स्थित अपने एक प्लॉट को बेचने की बात कही थी।
विज्ञापन

प्लॉट का सौदा 13 लाख 10 हजार रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि 12 जुलाई 2022 को दो लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए गए। इसके बाद 18 जुलाई 2022 को एक लाख 25 हजार रुपये और 21 अप्रैल 2023 को छह लाख 50 हजार रुपये नकद दिए गए। इसके अलावा पेटीएम के माध्यम से भी अलग-अलग तारीखों में 1 लाख 35 हजार रुपये भेजे गए। इस तरह कुल 11 लाख 10 हजार रुपये दिए गए।
पीड़ित के मुताबिक शेष रकम लेकर दो साल के भीतर बैनामा करने की बात तय हुई थी। बाद में संपर्क करने पर आरोपियों ने उससे बात करना बंद कर दिया। पीड़ित ने 14 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद जानसठ थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया, जहां चार अगस्त तक बैनामा करने का समझौता हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच इस बीच प्लॉट का बैनामा गांव चितौड़ा की रहने वाली मेहराज के नाम कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें