बुढ़ाना। यूपी ग्रामीण बैंक में ग्राहकों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में लखनऊ से आई ऑडिट टीम ने लगभग सभी खातों की जांच पूरी कर ली है। हालांकि, अभी तक किसी भी ग्राहक के खाते में धोखाधड़ी का पैसा वापस नहीं आया है।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं का बैंक के सामने बुधवार को 33वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। यह विरोध प्रदर्शन ग्राहकों के साथ हुई धोखाधड़ी के कारण है। कार्यकर्ता बैंक अधिकारियों की कार्यशैली और उनके व्यवहार से भी नाराज हैं।
भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सभी ग्राहकों को उनका पैसा वापस नहीं मिलेगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर विकास त्यागी, संजीव पंवार, तैमूर अली राणा, इसरार, आशू राणा धीर सिंह और बीर सिंह मौजूद रहे।