तीनों श्मशान घाट कराए गए सैनिटाइज
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के कारण हालात भयावह होते जा रहे है। मौत का आंकड़ा बढ़ने के कारण लोगों में दहशत पनप रही है। इस संकट की घड़ी में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल डटी खड़ी हैं। उन्होंने तीनों श्मशान घाट और कई वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया।
कार्य योजना के अनुसार नगर के नौ वार्डों तथा नगर के तीनों श्मशान घाट में तीन टैंकर के माध्यम से सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। वार्ड संख्या 13 के गाजावाली, आनंदपुरी, वार्ड संख्या 31 के मोहल्ला इंदिरा कालोनी, फ्रेंडस कालोनी और वार्ड संख्या 44 के मोहल्ला महमूद नगर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। वार्ड संख्या 11, वार्ड नौ, वार्ड 29, वार्ड संख्या 15, वार्ड 30, वार्ड 26 में भी सैनिटाइजेशन कराया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार, उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक, गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।