मुजफ्फरनगर में सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना रालोद का नाम लिए टिप्पणी करते हुए कहा कि हम लोगों को बढ़ाते हैं, सम्मान करते हैं। राज्यसभा, विधानसभा चुनाव में सीटें देकर और प्रत्याशी देकर हमने चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाया है।
बघरा में जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा लोगों को आगे बढ़ाती है। सबका सम्मान करती है। यह किसी को नहीं भूलना चाहिए। साथ लेते हैं और सम्मान देते हैं। हमने चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया।