फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: विनोद गड़रिया गिरोह का शातिर डकैत था अजयवीर, 25 वर्ष से अपराध की दुनिया में था सक्रिय

Wed, 11 Dec 2024 11:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड में मारा गया 25 हजार का इनामी अजय उर्फ अजयवीर शामली के विनोद गड़रिया गिरोह का शातिर अपराधी था।
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड में मारा गया 25 हजार का इनामी अजय उर्फ अजयवीर शामली के विनोद गड़रिया गिरोह का शातिर अपराधी था। 25 वर्ष से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। जानसठ क्षेत्र में पहला अपराध लूट का किया था। नई मंडी क्षेत्र में उसने डकैती के दौरान हत्या भी की थी। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को उसकी डकैती व मुठभेड़ की पांच घटनाओं में तलाश थी।

विज्ञापन


जानसठ के गांव बसायच निवासी अजय ने पहला अपराध वर्ष 2009 में लूट का करने के बाद जानलेवा हमला करने की घटना भी इसी साल में की थी। पुलिस ने उसे इस घटना के बाद गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।

इसी साल में पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम की कार्रवाई की। वर्ष 2013 में थाना सिखेड़ा क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया। उसे माल बरामद कर पकड़ा गया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2023 में डकैती की घटना के साथ ही हत्या की घटना को भी अंजाम दिया था।

बाबरी थाने में भी उसके खिलाफ वर्ष 2017 में दो मुकदमे दर्ज हुए। चरथावल थाना क्षेत्र में उसने घर में घुसकर हमला, बलवा व जानलेवा हमला किए। उसके खिलाफ वर्ष 2017, 2018 में चार मुकदमे थाना चरथावल में दर्ज है। उसने साल 2018 के बाद वर्ष 2021 में उसे अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा गया।
 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर पिछले दिनों ककरौली के गांव बेहडा सादात, नई मंडी के गांव बिलासपुर, मंंसूरपुर व शाहपुर में डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। वह शाहपुर रात में मुठभेड़ के दौरान अपने छह साथियों के साथ पिकअप गाड़ी में फरार हो गया था।

वहीं, जिले में वर्ष 2023 में तीस मार्च माह में शाहपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में राजस्थान निवासी 75 हजार के इनामी राशिद उर्फ सिपइया व आठ जून 2024 को रतनपुरी पुलिस ने बिहार के मूल निवासी और लोनी शाहदरा निवासी एक लाख के इनामी निलेश राय को ढेर कर दिया था। अब 25 हजार का इनामी अजय उर्फ अजयवीर बुढ़ाना में मुठभेड़ में ढेर हुआ है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें