फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि से देश को बना दिया गया कुर्सी प्रधान : तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश था लेकिन अब कुर्सी प्रधान देश बना दिया गया है। किसान की सुनने वाला कोई नहीं है।
गांव सिमरती में भीम सिंह के आवास पर भाकियू तोमर की पंचायत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने 15 सालों में गन्ने का भाव कुल 30 रुपये क्विंटल बढ़ाया है जबकि चीनी का भाव अचानक से 25 रुपये बढ़ा दिया गया और बिजली डीजल खाद सभी पर भारी मात्रा में रेट बढ़ाया गया।
विज्ञापन

खाद का बैग पहले 50 किलो का आता था उसे 45 किलो का कर दिया हर जगह किसान की कटौती की जा रही है। यहां तक कि सरकार खाद की कालाबाजारी भी नहीं रोक पाई।2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ होगा जो अभी तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

संगठन का विस्तार करते हुए भीम सिंह को संगठन के जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, शहजाद मलिक, इसराईल त्यागी, मुकेश गुर्जर, आशु चौधरी, हीरा बालियान, सोनू, नाजीम सैफी, साजिद अल्वी, यूसूफ मोहम्मद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें