फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान और चीनी पर बोनस के लिए 17 सितंबर से आंदोलन

विज्ञापन
बघरा ब्लॉक में पंचायत को संबो​धित करते भाकियू नेता गौरव टिकैत : संवाद
विज्ञापन
तितावी। बघरा विकास खंड में गन्ने का उचित मूल्य, बकाया भुगतान, चीनी की रिकवरी के अनुपात में बोनस, बिजली समस्याओं और पशुपालकों को दूध का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग को लेकर भाकियू टिकैत ने पंचायत की। युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को हक हासिल करने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। किसानों से एकजुटता का आह्वान करते हुए 17 सितंबर को कलेक्ट्रेट में आंदोलन का एलान किया। वर्ष 2025-26 के पेराई सत्र में चीनी के अनुपात के हिसाब से किसानों को बोनस दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में टिकैत ने कहा कि गन्ने से चीनी के अलावा इथेनॉल, बैगास और बिजली जैसे उप उत्पाद भी तैयार होते हैं। चीनी के बढ़ते दाम और रिकवरी के अनुपात में किसानों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। किसान स्वाभिमान से खेती करता है लेकिन बढ़ती लागत से उसकी स्थिति कठिन होती जा रही है। गन्ने का उचित मूल्य किसानों का अधिकार है और उन्हें उनकी फसल का पूरा लाभ मिलना चाहिए।
किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कम बकाया होने पर भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले किसानों पर मुकदमे दर्ज कर या संपत्ति की जांच का डर दिखाकर उन्हें दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि सीकरी, चरथावल और जसोई बिजलीघरों पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरने चल रहे हैं। किसानों से एकजुट होकर अपनी समस्याओं की लड़ाई लड़ने की अपील की। पुरकाजी थाने की पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
पंचायत में पहुंचे एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार रिजवान अली, विद्युत विभाग के एक्सईएन बालकृष्ण प्रजापति, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने किसानों की समस्याएं सुनीं। अध्यक्षता चौधरी रविंद्र सिंह मलिक ने की। संचालन मास्टर यशपाल और विपुल निर्वाल ने किया। इस दौरान धीरज लाटियान, रमेश, मानसिंह मलिक, कपिल चौधरी, अमरजीत, रमेश मलिक, संजय त्यागी, आसिफ प्रधान और विकास शर्मा मौजूद रहे।

दूध के लाभकारी मूल्य की मांग
पंचायत में पशुपालकों की समस्याएं भी प्रमुखता से उठाई गईं। गाय के दूध का न्यूनतम भाव 100 रुपये और भैंस के दूध का 110 रुपये प्रति लीटर किए जाने की मांग की गई। साथ ही मिलावटी और नकली दूध के कारोबार पर सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की मांग रखी गई। हरियाणा की तर्ज पर जिला और ब्लॉक स्तर पर पशु मेले एवं प्रदर्शनी आयोजित करने, पशुपालकों को सम्मानित करने और उन्नत नस्ल सुधार को बढ़ावा देने की मांग भी की गई।

अलग फीडर लगाने की मांग
नसीरपुर बिजलीघर से जुड़े धनसनी और तितावी क्षेत्र के गांवों में बिजली की समस्या दूर करने के लिए अलग-अलग फीडर लगाने की मांग की गई। किसानों ने बताया कि बार-बार फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें