फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में ये भी कम नहीं: युवकों के बाद अब मुजफ्फरनगर में युवतियों ने लहराई पिस्टल, वीडियो वायरल

Thu, 23 Dec 2021 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में युवकों के बाद युवतियां भी हर्ष फायरिंग में पीछे नहीं हैं। बुधवार को जनपद में युवतियों द्वारा हर्ष फायरिंग करने और सरेआम पिस्टल लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में युवकों के बाद अब युवतियां भी हर्ष फायरिंग में पीछे नहीं है। बुधवार को वायरल हुए एक वीडियो में यह देखने को मिला है। यहां मुजफ्फरनगर जनपद में एक खुशी के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की वीडियो सामने आई है। वीडियो में एक युवक व युवती पिस्टल से हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवती फायरिंग करते हुए नाच भी रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बुधवार को एक वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक युवक व युवती द्वारा हवाई फायरिंग का है। वीडियो में पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन नजर आ रहा है। इसकी दो वीडियो बनाई गई हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Expressway Inauguration: मेरठ पहुंचे नितिन गडकरी, नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन


एक वीडियो में तो युवती कुछ महिलाओं के साथ केक काट रही है, इसी दौरान एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर आता है और गोली दाग कर पास में ही चला जाता है। 

हालांकि युवती गोली दागने को लेकर चौंकती है और बाद में केक काटने लगती है। इस वीडियो में कई महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसी कार्यक्रम की एक और वीडियो भी है। दूसरी वीडियो में केक काटने वाली युवती हाथ में पिस्टल लिए दिखाई दे रही है। अगले ही क्षण वह भी पिस्टल से हवा में गोली दागती है और खुशी में नाचती भी है।
 
ये दोनों वीडियो चर्चाओं में है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि दोनों वीडियो कहां की हैं, लेकिन चर्चा है कि वीडियो नगर के ही किसी एक मोहल्ले की है। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें