फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के नए नियमों के बाद लाइसेंस बनवाने को आपाधापी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए नियमों के बाद लाइसेंस बनवाने के लिए मची आपाधापी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यातायात के नए नियमों के बाद से जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की बीच आपाधापी मच गई है। एलएल और डीएल को लेकर डेट पेंडिंग चल रही है। लर्निंग लाइसेंस(एलएल) को लेकर तो 24 दिसंबर तक की डेट चल रही है। हालांकि एआरटीओ कार्यालय ने 200 के स्थान पर तीन सौ आवेदकों को प्रतिदिन बुलाना शुरू कर दिया है।
यातायात के नए नियमों में भारी भरकम जुर्माना हो जाने से आम जनता जागरूक हो गई है। अपने ड्राइविंग लाइसेंस तक को लेकर लापरवाह लोग अचानक सजग हो गए हैं। बीते तीन माह से प्रतिदिन लगभग 180 लर्निंग लाइसेंस जारी हो रहे हैं और 90 के लगभग डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) जारी हो रहे हैं। अचानक लोगों में आई जागरूकता के चलते ऑनलाइन के माध्यम से जो रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, उसमें लर्निग के लिए 24 दिसंबर तक की डेट पेंडिंग चल रही है। शुरूआत में एक दिन में 200 आवेदनकर्ताओं को बुलाने की व्यवस्था थी। बाद में इसे बढ़ाकर 300 लोगों को प्रतिदिन बुलाया जा रहा है। इनमें कुछ लोग आते नहीं हैं और कुछ टेस्ट में फेल हो जाते हैं। इस प्रकार प्रतिदिन 175 से 200 तक ही लर्निंग लाइसेंस बन पा रहे हैं। अगस्त माह में 4139 एलएल और 1751 डीएल बने हैं। सितंबर में यह बढ़कर 4198 और 1811 तक पहुंच गए। अक्तूबर माह में यह संख्या 4250 और 1822 तक पहुंच गई।
विज्ञापन

मंदी का वाहनों की बिक्री पर असर नहीं
मुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग के आंकडे़ देखे तो मंदी का वाहनों की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है। एआरटीओ दफ्तर में जनवरी से मार्च तक 10075 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। अप्रैल से जून तक 10581 वाहन रजिस्टर्ड हुए। जुलाई से सितंबर तक 10316 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। अक्तूबर माह में भी इसी औषत में 3306 वाहन रजिस्टर्ड हुए।
विज्ञापन

तेजी के साथ बन रहे लाइसेंस
मुजफ्फरनगर। एआरटीओ राजीव बंसल का कहना है कि जनता की सुविधा के लिए तेजी के साथ एलएल और डीएल बन रहे हैं। हमने 200 के स्थान पर 300 आवेदन कर्ताओं को बुलाना शुरू कर दिया है।
----------
माह एलएल डीएल
अगस्त 4139 1751
सितंबर 4198 1751
अक्तूबर 4250 1822
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें