फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दतियाना में युवक की हत्या कर शव घर में लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव दतियाना में शहर की बचन सिंह कॉलोनी से अपने पैतृक घर में आए युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने शव को उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी पीयूष उर्फ बब्बू का पूरा परिवार काफी समय से शहर के नई मंडी क्षेत्र की बचनसिंह कॉलोनी में रहता है। गांव में उनका पैतृक घर है, जहां परिवार का कोई भी सदस्य कभी-कभी देखभाल के लिए आ जाता था। पीयूष ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसका भाई हिमांशु उर्फ विक्की (22) घर की देखभाल के लिए दतियाना गया था। शाम तक भी वह बचनसिंह कॉलोनी नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन आउट ऑफ रेंज आता रहा।
देर रात परिजनों ने गांव के एक पड़ोसी को हिमांशु को देखने अपने घर भेजा। जहां उसका लहूलुहान शव घर में छत के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर परिजन तत्काल गांव में पहुंचे, जिसकी बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। उसके सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। उसके हाथ और पैर भी रस्सी से बांधे गए थे।
विज्ञापन

घटनाक्रम से स्पष्ट था कि हिमांशु की हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। मौके पर जली हुई बीड़ियां पड़ी मिलीं, जबकि वह बीड़ी नहीं पीता था। पूछताछ में पीयूष ने किसी से भी रंजिश या झगड़ा होने से इंकार किया। पीयूष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीओ सदर कृष्ण कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया जाना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें