फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने अपनी गर्दन रेतकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने अपनी गर्दन रेतकर दी जान
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे जानसठ क्षेत्र के भलवा गांव में प्रेमी रोहित (31) ने प्रेमिका प्रगति उर्फ डोली (27) की उसके घर के कमरे में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू से कई वार कर अपनी जान भी दे दी। प्रगति की आठ फरवरी को शादी होनी तय थी। प्रेमी के परिजनों ने ऑनरकिलिंग का आरोप लगाया है। परिजनों की पुलिस से मौके पर नोकझोंक हुई। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि हर बिंदु पर जांच चल रही है।
भलवा की प्रगति उर्फ डोली गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी, जबकि रोहित रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत था। दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आठ फरवरी को प्रगति की शादी मेरठ के सरधना के रहने वाले यूपी पुलिस के सिपाही के साथ होनी थी।
विज्ञापन

घर में शादी की तैयारी चली रही थी। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे रोहित उसके घर पहुंचा। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ही युवती के चीखने की आवाज आई तो घर पर मौजूद परिजनों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया।
रोहित ने दरवाजा खोला तो वह भी खून से लथपथ था। इसके बाद भी वह अपनी गर्दन पर चाकू से वार करता रहा और गिर गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई और चीख-पुकार मच गई। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

एसएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। उधर, रोहित के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने ऑनरकिलिंग की है। परिजनों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बामुश्किल समझा-बुझाकर मौके से शव उठवाए। एसएसपी का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें