फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सनमती ट्रेडर्स पर जांच के बाद 21 लाख का माल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बैटरी शोरूम पर मारे गए छापे के बाद 21 लाख रुपये का माल सीज कर दिया। फर्म के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग के एसआईबी शाखा के अधिकारियों ने सोमवार शाम जानसठ रोड स्थित एक्साइड के बैटरी शोरूम सनमती ट्रेडर्स पर छापेमारी की थी। अधिकारियों की एक टीम ने पटेल नगर स्थित फर्म के गोदाम पर भी छापा मारा था। देर रात तक जांच जारी रही। डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित की गई टीमों ने फर्म की खरीद और बिक्री की गहनता से जांच की। बताया कि टीम को जांच के दौरान दर्शाई गई खरीद-बिक्री में काफी अनियमितता मिली। उन्होंने बताया कि चालान बुक सहित कई प्रपत्र सीज कर दिए गए। इसके अलावा मौके पर 21 लाख रुपये का माल भी सीज किया गया है। बताया कि प्रपत्रों के आधार पर जांच जारी है, जिसके बाद फर्म पर जुर्माने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें