फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शौक पूरा करने के लिए दादा-पोते से की थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक आरोपी मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने दादा-पोते से लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। दो आरोपी भाग गए। तीन बार पहले भी लूट के प्रयास किए गए। शौक पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी से लूटे हुए कुछ जेवर व तमंचा बरामद हुआ। घटना को दो भाइयों सहित बदमाशों ने अंजाम दिया था।


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस टीम मंदवाड़ा मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। मंदवाड़ा की तरफ से तीन संदिग्ध व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। उनका पीछा किया गया तो वह ईख के खेतों में घुस गए। वहां से पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई एक बदमाश मंदवाड़ा निवासी महताब उर्फ कल्लू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथी भाग गए। पुलिस ने उससे कुछ जेवर व तमंचा बरामद किया। उसने यह जेवर दो दिन पहले अपने भागे हुए दोनों साथियों की मदद से बुढ़ाना में बाबा-पोते से लूटना बताया। वह तीनों जेवर बेचने जा रहे थे। बाकी जेवर उसके साथियों के पास है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उन्होंने अपने गांव के ही एक साथी से एक माह तक कारोबारी की रेकी कराई थी। लूट में उसका सगा भाई व उसका दोस्त शामिल रहे थे। सराफा कारोबारी ने बरामद जेवर गिरफ्तार बदमाश को पहचाना है। अब से पहले तीन बार लूट का प्रयास किया गया था।

मोबाइल नही रखे थे साथ
पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाशों ने घटना के दौरान मोबाइल अपने साथ नहीं रखे थे ताकि पुलिस उनकी लोकेशन न तलाश कर सके। गिरफ्तार बदमाश ने मोबाइल न चलाना बताया है। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से घटना को खुलासा किया है।
विज्ञापन

-
शौक पूरे करने के लिए की घटना
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का कहना था कि उन्हें शौक पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया। घटना में उसका सगा भाई भी शामिल रहा है। बाबा-पोते को बांधने के लिए उन्होंने खेत में बांधी गई बेड़ को ही प्रयोग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें